फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अकाउंटेंट के घर पर चस्पा किया नोटिस

Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में हुए 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले में फंसे एकाउंटेंट के घर लखनऊ में एसआईटी प्रभारी सुजीत कुमार राय टीम के साथ पहुंचे। उसके न मिलने पर उन्होंने नोटिस तामिला करा दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य आरोपी तत्कालीन जिला प्रबंधक और परिवहन करने वाले ठेकेदार के घर पहुंचकर नोटिस तामिला कराया जा चुका है। वहीं, घोटाले की जद में आए कई लोग जेल जा चुके हैं।
जिले में वर्ष 2023-24 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाला के मामले में पीएसीएफ के जिला प्रबंधक अमित चौधरी, सहायक गणक उमाकांत उपाध्याय आदि पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

घोटाला की जद में चार हजार से अधिक किसान, क्रय केंद्र प्रभारी, ट्रांसपोर्टर आदि आए हैं। डीआईजी बस्ती की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। कुछ क्रय केंद्र प्रभारी और एक ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी की गई। एसआईटी आरोपियों के यहां नोटिस तामिला कराने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें लगभग 20 दिन पहले घोटाले के मामले में एसआईटी ने परिवहन के ठेकेदार को जेल भेजा था। उसी दिन एक टीम मुख्य आरोपी अमित चौधरी के महराजगंज जनपद में स्थित घर पहुंचकर नोटिस तामिला कराया।
तीन मई को पकड़ी पहुंचकर परिवहन ठेकेदार के यहां नोटिस तामिला कराया था। अब शनिवार को एसआईटी प्रभारी व सीओ शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय सहायक गणक उमाकांत उपाध्याय के लखनऊ आवास पर टीम के पहुंरे। मौके पर आरोपी के न मिलने पर घर पर नोटिस चिपकाकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें