सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को बांसी तहसील सभागार में लेखपालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के मामले में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से वार्ता की। लेखपालों ने निलंबन वापस लेने की मांग की लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 30 नवंबर तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो वह दो दिसंबर को बैठक कर ठोस रणनीति बनाएंगे।
लेखपाल संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान लेखपाल संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणधीर यादव ने कहा कि बिना किसी दोष के लेखपालों पर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने लोटन और शोहरतगढ़ में हुई लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अपने साथियों को निर्दोष होने का दावा किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने एसडीएम नौगढ़ आरोप लगाया है कि उन्होंने लेखपाल संघ के महामंत्री के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस दौरान आनंद गौतम, अशीष संगम, शैलेष कुमार भारती अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
मुख्यालय स्थित विकास भवन में आग लगने के बाद जुटे लोग। संवाद
मुख्यालय स्थित विकास भवन में आग लगने के बाद जुटे लोग। संवाद