डुमरियागंज। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैमुवाडीह में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया गया। आशा की डायरी अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई और गर्भवती महिलाओं की सूचना पोषण टैकर पर फीड करने का निर्देश दिया। गांव में मौजूद प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 108 के सापेक्ष 75 बच्चों की उपस्थिति पाई गई। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि जिन बच्चों के अभिभावक के खाते में ड्रेस, जूता मोजा आदि क्रय करने की धनराशि जा चुकी है उन्हें जागरूक करते हुए क्रय कराया जाना सुनिश्चित करें। वहीं विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर केवल चार बच्चे मौजूद मिले। जिस पर सीडीओ ने कार्यकत्री एवं सहायिका को ग्राम में भ्रमण कर सभी छोटे बच्चों का नामांकन कराने व नियमित रूप से केंद्र चलाने की हिदायत दी।