फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना चौराहे के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो और एक जख्मी हो गया। जिला अस्पताल से घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी रोहित (24) सोमवार को किसी काम से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया में गया था। रोहित बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना चौराहे के पास पैदल जा रहा था कि तेज रफ्तार डंफर ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तेज रफ्तार में जा रहे डंफर ने आगे जाकर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी प्रमोद पांडेय (40) की बाइक को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की हालत गंभीर देख प्रमोद को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसओ जोगिया अंजली कुमार राय ने बताया कि डंफर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें