फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : रोकथाम की हकीकत जानेगी राज्य स्तरीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे सात जिलों के लिए तीन सदस्यीय टीमें गठित, हर टीम में तीन-तीन सदस्य हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के सात जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्या उपाय किए हैं, इसकी हकीकत तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय टीमें जानेंगी। टीमें मंगलवार से निरीक्षण शुरू करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत और लखीमपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने क्या उपचारात्मक और निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसकी सच्चाई जानने के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने सातों जनपदों के लिए तीन सदस्यीय तीन टीमों का गठन किया है। टीम के सदस्य आवंटित जिलों में तीन मार्च से भ्रमण करेंगे। सिद्धार्थनगर और महराजगंज के लिए गठित टीम में संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंघल, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश, सहायक फाइनेंस कंसल्टेट विवेक श्रीवास्तव, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के लिए संयुक्त निदेशक डा. एके वर्मा, ईआईएस अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार, क्वालिटी मैनेजर मो. अताउल्ला, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश यादव, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ अमित शुक्ला, टेक्निकल अधिकारी महताब अंसारी को शामिल किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें