फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर प्रवेश

Thu, 09 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में मतगणना को लेकर प्रशिक्षण में डीएम ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने को लेकर मतगणना कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार को हुआ। लोहिया कला भवन में आयोजित प्रशिक्षण में कार्मिकों को गणना की बारीकियां समझाते हुए पूरी सजगता के साथ गणना की हिदायत दी गई। 11 मार्च को तय समय तक हर हाल में गणना स्थल उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि मतगणना कार्य मंडी समिति नौगढ़ में कराया जाएगा। इस कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी-कर्मचारी 11 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता का प्रवेश होगा। सुबह 7 बजे के अंदर सभी मतगणना कार्मिक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रवार तैनाती स्थल पर उपस्थित रहेंगे। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम मशीन के कंट्रोल यूनिट से गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गणना के लिए 14 टेबुल लगेंगे। सभी रिटर्निंग ऑफिसर व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक की उपस्थिति में गणना कार्य पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।  निधाज्रित समय पर उपस्थित होकर मतगणना के कार्य को टीम भावना/निष्पक्षता के साथ इस कार्य को अंजाम दिया जाना है।
डीएम ने कहा कि कंट्रोल यूनिट का रोल साधारण है। रिजल्ट का बटन दबाने के बाद प्रत्याशी वाइज टोटल मतों की रिपोर्ट स्क्रीन पर आती जाएगी और उसे मतगणना सहायक साफ-सुथरे व अच्छी राइटिंग में लिखेंगे, जिससे किसी को पढ़ने में कोई असुविधा न हो। सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए गणना कार्य में लगाए गए माइक्रो आब्जर्वर प्रेक्षक का प्रतिनिधित्व करेंगे। माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना की प्रक्रिया में पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से संपंन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ ने कहा कि सभी आरओ अपने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व 7.30 बजे तक सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेंगे, जिससे कोई व्यवधान पैदा न हो। इस अवसर पर प्रेक्षक चक्रवर्ती मोहन, एडीएम बाबूराम, पीडी डीपी सिंह, एसडीएम विनीत उपाध्याय, एम. जुबेर बेग, डॉ. महेंद्र कुमार, अरुण सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, सहायक प्रभारी अधिकारी ईवीएम एसएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें