सिद्धार्थनगर। डिपो में मौजूद एसी बस यात्रियों को पसंद नहीं आ रही हैं, इससे रोडवेज को बार-बार रूट परिवर्तन करना पड़ रहा है। जबकि यात्रियों का मानें तो रोडवेज में मौजूद दोनों एसी बसें पुरानी हैं। इससे बार-बार खराब हाे जाती हैं।
जिले से रोडवेज की बस दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों में जाती है। लेकिन रोडवेज एसी बसों का संचालन नहीं कर रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि जिले में मौजूद दोनों एसी बसों का हालत खराब होने से यात्रियों का मोह भंग हो रहा है। इससे रोडवेज को एसी बस को बार-बार नए-नए रूटाें पर संचालित किया जा रहा है।
वहीं दोनों बसें पुरानी होने से बार-बार एसी खराब होती रहती हैं। जिससे यात्री रोडवेज की एसी बस में बैठना ही नहीं चाहते हैं। रोडवेज में बस का इंतजार कर रहे शिवम व दुर्गेश ने बताया कि एसी बस पुरानी होने से कई बार खराब हो जाती है।
कई रूटों पर हुआ ट्रायल, नहीं मिली सफलता : जिले को मिली रोडवेज की दो एसी बस को सबसे पहले दिल्ली रूट पर चलाया गया, लेकिन लोड फेक्टर नहीं आने से संचालन बंद कर दिया गया। उसके बाद बस को कानपुर रूट पर चलाया गया, लेकिन परिवहन निगम को वहां पर भी सफलता नहीं मिली। कई महीना पहले विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी से प्रयागराज के लिए एसी बस को संचालित करवाया, लेकिन कुछ ही महीनों में ही उस रूट पर भी साधारण बसों को भेजना पड़ा।
उसके बाद एक बस को लखनऊ व एक बस को वाराणसी रूट पर भेजा गया, लेकिन लखनऊ रूट पर लोड फेक्टर नहीं होने से इस रूट पर भी एसी बस का संचालन बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में रोडवेज की दोनों एसी बस का संचालन वाराणसी रूट पर की जा रही है।