डुमरियागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के चचा और इमाम हजरत अली के पिता हजरत अबू तालिब की जयंती रविवार को शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में मनाई गई। इस मौके पर महफिल मिलाद का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने कलाम कसीदा पढ़ा तथा उलेमाओं ने अबू तालिब की जिंदगी और किरदार (शख्सियत) पर रोशनी डाली। हर तरफ जश्न और खुशी का माहौल दिखा।
हजरत अबू तालिब की जयंती को लेकर महफिल मिलाद के आयोजन का सिलसिला शनिवार की रात से ही हल्लौर कस्बा में शुरू हो गया था। इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में मोमनीन हल्लौर के तत्वधान में आयोजित जश्ने अबू तालिब का आगाज शकील अहमद गुड्डू ने कलाम पाक की तिलावत करके की। इसके बाद नात पाक खुलुस हल्लौरी और शादाब संजू ने पेश किया। महफिल में नफीस, सावन, अम्मार, हसन जमाल, आलम, शमशाद हल्लौरी, फलक, आले रजा आदि शिरकत की। संवाद