महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें कार्यकर्ता और सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के समस्याओं के समाधान के 25 जून को धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें समस्या समाधान के लिए आश्वासन मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
इस पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 अगस्त से 17 सितंबर तक प्रदेश में प्रदर्शन किया गया।
जिस पर प्रमुख सचिव ने समझौते के तहत आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया, लेकिन अभी तक मांगों को माना नहीं गया।
उन्होंने कहा कि अगर आचार संहिता के समाप्त होने के बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। जिला संरक्षक मकबूल आलम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ता और सहायिकाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे विभाग की छवि खराब हो और केंद्रों पर समयानुसार काम करें। विभाग की ड्रेस पहनकर अनर्गल न घूमें।