फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी डाकघर में आधार सेवाएं शुरू, अब बनवाना व संशोधन कराना आसान

Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अब आधार कार्ड बनवाना, उसमें संशोधन कराना या फोटो अपडेट कराना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है। तहसील बांसी स्थित डाकघर में आधार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। यह जानकारी पोस्टमास्टर शरद कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आम नागरिक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक डाकघर पहुंचकर आधार से जुड़े सभी कार्य करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शनिवार को विशेष शिविर के माध्यम से आधार संबंधी विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके। विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार नंबर की अनिवार्यता बढ़ने के कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है। इसी के चलते बांसी डाकघर में आधार सेवाओं का लाभ उठाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डाकघर प्रशासन द्वारा बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए ‘प्रथम आवक, प्रथम पावक’ (फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व) व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, जिससे लोग कतारबद्ध होकर आसानी से अपना कार्य करा रहे हैं। आधार बनवाने या संशोधन कराने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवश्यक दस्तावेज व प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। बांसी डाकघर प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो और सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें