सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 बैजनाथपुर गांव के पास मैजिक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार अब्दुल मन्नान की मौत हो गई जबकि इसरार अहमद और पूर्णिमा पांडेय को चोटें आईं। उन्हें बर्डपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव निवासी अब्दुल मन्नान (84) पुत्र सैफुल्लाह, पूर्णिमा पांडेय (50) पत्नी अक्षय कुमार पांडेय निवासी तेतरी थाना उसका और इसरार अहमद (28) पुत्र किताब अल्लाह निवासी नौनहवा बर्डपुर नंबर छह थाना कपिलवस्तु एक टेंपो में ही सवार थे। अभी सदर थाना क्षेत्र के ही बर्डपुर नंबर 12 बैजनाथपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक से आमने- सामने की टक्कर हो गई। इसमें अब्दुल मन्नान को सीएचसी बर्डपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद ै