फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीविष्णु महायज्ञ में सुनाई राम जन्म की कथा

Fri, 20 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अंतर्गत ग्राम पीढि़यां स्थित बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्रीविष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

अयोध्या से आए कथावाचक सुंदर शुक्ला ने राम जन्म उत्सव की मनमोहक और भावविभोर कर देने वाली कथा सुनाई। मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के अवतार की महिमा, उनके जन्म की दिव्यता तथा अयोध्या में हुए उत्सव का विस्तार से वर्णन किया। राम जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान करते रहे। कथावाचक सुंदर शुक्ला ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान राम मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें सत्य, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मंदिर सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, प्रांशु त्रिपाठी, नीतीश चतुर्वेदी, अंजली शुक्ला, प्राची त्रिपाठी, आरती त्रिपाठी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें