फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लोटन कोतवाली क्षेत्र के बनियाडीह गांव के पास देर रात हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के सोहांस मार्ग पर बनियाडीह गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी पंकज वर्मा (22) छत की ढलाई करने वाली मिक्चर मशीन के साथ काम करता था। शनिवार को वह घर से काम के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ही कहीं छत की ढलाई करने के बाद ट्रैक्टर पर बैठ कर घर आ रहा था। सोहास-लोटन मार्ग पर बनियाडीह गांव के पास वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लोटन ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस से सीएचसी लोटन लेे आई। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया और रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें