फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंबाइन मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजवापुर उर्फ बेलवा में शनिवार रात करीब 11 बजे कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मोहम्मद इस्तेखार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गेहूं की कटाई कर कंबाइन से नीचे उतर रहा था। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रजवापुर निवासी मोहम्मद इस्तेखार (22) पुत्र शब्बीर गेहूं की कटाई के लिए खेत में गया था। वह कंबाइन मशीन से कटाई कर रहा था। काम समाप्त होने के बाद जब वह मशीन से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां रविवार तड़के करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें