फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे ठप रही 132 केवी लाइन

Tue, 09 Jun 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया मय शिवदाशपुर में विद्युत टावर से उतरने के बाद युवक को अ
विज्ञापन
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया मय शिवदाशपुर में मंगलवार सुबह जिप्पी तिवारी (23) 132 केवी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद युवक अपने पिता के समझाने पर उसे सुरक्षित नीचे उतर आया। इस दौरान बांसी से इटवा जाने वाली 132 केवी बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भगवानीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी जिप्पी तिवारी अपने पटीदार के यहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने मिश्रौलिया मय शिवदाशपुर आया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए गांव के पूर्वी सिवान की ओर गया था। इसी दौरान वह बिजली के टावर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इटवा पुलिस ने भी युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। बाद में मौके पर पहुंचे पिता नवलकिशोर की समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ और काउंसिलिंग के लिए अपने साथ इटवा ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लोगों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है, इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवक के भाई रामचंद्र ने बताया कि जिप्पी तिवारी अहमदाबाद में मजदूरी करता था। मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह करीब एक माह पहले गांव लौट आया था। पिछले 15 दिनों से उसकी हालत और बिगड़ गई है।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन खालिद फजल ने बताया कि सुबह 7:25 बजे सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर बांसी-इटवा 132 केवी लाइन की सप्लाई बंद कर दी गई थी। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद सुबह 8:35 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें