पथरा। बांसी क्षेत्र तहसील क्षेत्र के नचनी निवासी तौलन यादव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1,86,500 रुपये निकाल लिए। घटना के छह माह भी पुलिस और साइबर सेल की ओर से कार्रवई न होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को गांव में आयोजित चौपाल में आए डीएम शिवशरणप्पा जीएन को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, नचनी गांव निवासी तौलन यादव का बांसी में एचडीएफसी बैंक में खाता है। 21 अगस्त 2025 को उनके खाते से बिना किसी जानकारी के 1,86,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना जनपद के साइबर सेल को दी और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वे लगातार जिला मुख्यालय और साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं। साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराए हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। थक-हारकर पीड़ित ने गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचे डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद