इटवा। इटवा थाने के मूसा गांव निवासी नमाजी की दबंगों ने उस समय पिटाई कर दी, जब वह मस्जिद में बैठकर इबादत कर रहा था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहम्मद इसहाक ने बताया कि 19 फरवरी को वह गांव के मस्जिद में इबादत करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोग आए और मारने-पीटने लगे। शोर करने पर मस्जिद में इबादत करने आए नमाजियों व गांव के कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया लेकिन तब तक इसहाक चोटिल हो गया था। घटना मस्जिदके सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसने शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद