फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु जिले में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पकड़ी-तौलिहवा मार्ग पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नं 8 दोहनी स्थित तौलिहवा से आ रहा नेपाली ट्रैक्टर और भारतीय मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे संजय यादव (25) और पीछे बैठी प्रमिला यादव (45) घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल तौलिहवा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रमिला यादव की मौत हो गई। जिनकी पहचान माया देवी गांव पालिका वार्ड नंबर-2 भरवारिया के रूप में हुई है। कपिलवस्तु एसपी दीप शमशेर जबरा ने बताया कि ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें