फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत से लौट रही महिला आंधी में गिरा पेड़, दबकर मौत

Sun, 07 Jun 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के टोला कुरिया निवासी सीमा (40) की पेड़ की डाल के नीचे दबकर मौत हो गई। वह खेल से घर लौट रही थी। इसी बीच आंधी में पेड़ की डाल गिर गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा करके सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फूलपुर गांव के टोला कुरिया निवासी सीमा (40) पत्नी तौलन खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि खेत से लौट रही थी। इसी बीच बारिश के साथ तेज आंधी आ गई और पेड़ उसपर गिर गया, जिससे वह पेड़ की डाल के नीचे दब गई। यह देखकर मौके से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी गांव में दी। इसके बाद परिवार और गांव के लोग बारिश के बीच मौके पर पहुंच गए। किसी प्रकार उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गए। लेकिन, परिवार के लोगों ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मृतका के चार बच्चे थे। पति मेहनत मजदूरी करता है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। परिवार ने पीएम कराने से मना कर दिया, इसलिए पंचनामा करके शव को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें