फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

Sun, 03 May 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर शुक्रवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब रिफाइंड तेल लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता और साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल के नारायण घाट से रिफाइंड तेल लादकर सीतापुर जा रहे ट्रक में तुलसियापुर चौराहे के पास नीचे की ओर से आग लग गई। चालक शब्बीर अहमद ने वाहन को हाईवे पर यूपी ग्रामीण बैंक औदही के सामने रोक दिया और कूदकर मौके से दूर हो गया।
देखते ही देखते ट्रक से तेज धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने मशहूर आलम के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई शुरू की। पहले धूल-मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोका गया, फिर पानी डालकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें