फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, घर में मातम

विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव निवासी मो.समीर का राप्ती नदी में नहाते समय डूबन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना व बिजौरा चौकी क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव से होकर जाने वाली राप्ती नदी में मंगलवार को नहाने गए किशोर की मौत हो गई है। नदी में डूबने से हुई किशोर के मौत की सूचना से घर में मातम छाया हुआ है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव निवासी मो.समीर (17) पुत्र मो. तारिक मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव के दक्षिण से होकर जाने वाली राप्ती नदी में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूबने लगा। थोड़ी दूर पर पर गांव का एक लड़का खेल रहा था। उसने मो. समीर को डूबता देख आवाज लगाते हुए गांव में सूचना दी। नदी के पास तब तक गांव वाले पहुंचते तब तक वह डूब चुका था। गांव के तैराकों ने नदी में उतरकर समीर की तलाश करने लगे। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद समीर को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश गुप्ता ने शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में एसडीएम डॉ.संजीव दीक्षित ने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें