फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jun 2023 04:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

 जैनब (17) पुत्री कलीमुल्लाह रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में निमंत्रण में गए हुए थे। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के लोग लौटे तो काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जिससे परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव एक रविवार रात किशोरी ने आत्महत्या कर लिया। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। कमरा अंदर से बंद होने के कारण तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी जैनब (17) पुत्री कलीमुल्लाह रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में निमंत्रण में गए हुए थे। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के लोग लौटे तो काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जिससे परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे।

इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार
विज्ञापन


वहां जैनब छत की कुंडे से दुप्पटे के सहारे फंदे से लटक रही थी। यह देख परिजन घबरा गए और बिना पुलिस को सूचना दिए उसे मोहल्ले वालों के सहयोग से नीचे उतारा और निजी डॉक्टर दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य व्यक्ति से सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका जैनब की मां कैसेजहां के अनुसार जैनब मंदबुद्धि की थी, परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। लेकिन मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें