फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला का धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी, पांच लोगों पर केस

Mon, 12 Jun 2023 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

पीड़ित का कहना है कि मुख्य आरोपी के पास पहले से ही एक पत्नी है। उसी ने पीड़ित की पत्नी का धर्म परिवर्तन करा शादी रचाई है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 समेत अन्य मामलों में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के पांच लोगों पर उसकी पत्नी को बरगला कर भगाने और उसका धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी को बरगला कर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोग 31 मई 2023 को मुंबई लेकर चले गए। वहां पर उसका धर्म परिवर्तन करा निकाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार
विज्ञापन

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने साथ नगदी और जेवरात लेकर गई है। इसकी जानकारी होने पर वह आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो आरोपी के पिता और भाई ने उससे जातिसूचक गाली देते हुए कहा कि तुम्हे जो करना है कर लो।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि मुख्य आरोपी के पास पहले से ही एक पत्नी है। उसी ने पीड़ित की पत्नी का धर्म परिवर्तन करा शादी रचाई है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 समेत अन्य मामलों में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें