फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से साढ़े पांच बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत से उपजाई फसलों को जलाकर राख कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में करीब साढ़े पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बरियारपुर थाना क्षेत्र के डीहा बसंत गांव में 11 हजार वोल्टेज के जर्जर और ढीले तार में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। पछुआ हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। इस घटना में विशुनपुर कला निवासी संजय मौर्या व प्रभुनाथ मौर्या की करीब एक बीघा, डीहा बसंत निवासी विजय प्रताप सिंह की साढ़े तीन बीघा और जितेंद्र सिंह की दस कट्ठा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एकजुट होकर अथक प्रयास किए, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसी तरह पांडेयपुर और महुआपाटन के बीच हाईटेंशन तार में हुए शार्ट सर्किट से भी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस हादसे में पांडेयपुर निवासी उमाकांत पांडेय की तीन कट्ठा और महुआपाटन निवासी गणेश गुप्ता की पांच कट्ठा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें