फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेहूं की डंठल से निकली चिंगारी...दस घर की गृहस्थी राख

Thu, 25 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के गांव मंझरिया गांव में अज्ञात कारण से लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

बांसी तहसील क्षेत्र के गाम मंझरिया की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम मंझरिया में गेहूं की डंठल जलाने से दस घरों में आग लग गई। खेत के पास मौजूद इन घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
बुधवार को आग की लपटों को देख कर गांव के लोग अपने घरों को छोड़ कर भागने लगे। घरों से जो सामान निकाल पाए उसे लेकर सुरक्षित स्थानों पर आ गए। इस बीच आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मिश्रौलिया थाने के निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर और चेतिया चौकी इंचार्ज संजीव कुमार शुक्ला ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दस घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक रामकुमार त्रिपाठी और लेखपाल पुलकित महेश्वरी ने बताया कि 10 लोगों के घर जले हैं और लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। शीघ्र ही सभी को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें