चिल्हिया तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा सिवान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन की गाड़ी। संवाद
चिल्हिया। तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा सीवान में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और फसल जलने लगी।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। यदि समय पर आग नहीं बुझती तो कई हेक्टेयर फसल जलकर राख हो सकती थी। सूचना पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आग बुझ चुकी थी।