फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु को 4.91 करोड़ की सड़क सौगात... विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। चार करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से छह प्रमुख सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण जीवन को आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे वर्षों से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। ब्लॉक लोटन के अंतर्गत ग्राम ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड से बरगदवा-धरनिहवा प्राथमिक विद्यालय तक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। साथ ही तेतरी-सोहास लोटन मार्ग पर ग्राम सभा करुआवल से टोला लोधडीह तक सड़क का लेपन होगा। बनियाडीह चौराहा नेतवर से ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड पर श्रीराम के घर से सियाराम के बाग तक भी सड़क का मरम्मत किया जाएगा।
इसके अलावा सियरापार पुल से बंधा होते हुए छितरापार तक शून्य से मरम्मत कार्य, चुरिहारी-कुआहाटा पिच सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए महुलानी गांव तक शून्य से मरम्मत और तुरकौलिया से लोहरौली तक सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य भी स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कपिलवस्तु क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

-
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
- ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड से बरगदवा-धरनिहवा प्राथमिक विद्यालय तक
- तेतरी-सोहास लोटन मार्ग पर करुआवल से टोला लोधडीह तक
- बनियाडीह चौराहा नेतवर से ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड (श्रीराम के घर से सियाराम के बाग तक)
- सियरापार पुल से बंधा होते हुए छितरापार तक
- चुरिहारी-कुआहाटा पिच सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए महुलानी गांव तक
- तुरकौलिया से लोहरौली तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें