फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट-सर्किट से खेत में आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा सिवान में लगी आग को ​बुझाते अग्निशमन की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा सीवान में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और फसल जलने लगी।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। यदि समय पर आग नहीं बुझती तो कई हेक्टेयर फसल जलकर राख हो सकती थी। सूचना पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें