फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति और ग्रीष्म ऋतु में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद जगदंबिका पाल ने की। बैठक में विधायक माता प्रसाद पांडेय (इटवा), जय प्रताप सिंह (बांसी), विनय वर्मा (शोहरतगढ़), सैय्यदा खातून (डुमरियागंज) तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में मुख्य अभियंता विद्युत, बस्ती मंडल ने सांसद और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है, ताकि जनपद में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2024-25 के बिजनेस प्लान के सभी कार्य 30 अप्रैल 2026 तक और वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान के कार्य 30 मई 2026 तक हर हाल में पूरा कराए जाएं। उन्होंने बांसी विधानसभा क्षेत्र के खेसरहा, इटवा के लोटा खुनियांव, शोहरतगढ़ के कठेला और कपिलवस्तु के सोहांस खास में नए बिजली उपकेंद्र (सबस्टेशन) स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही भवानीगंज में सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए भी कहा गया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि सांसद और विधायकों की ओर से दिए गए सभी प्रस्तावों को बिजनेस प्लान में शामिल कर समय से कार्य पूरा कराया जाए।
सांसद निधि और विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों के लिए एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बाकी कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी लकड़ी के पोल पर बिजली आपूर्ति नहीं होनी चाहिए।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 1175 कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 1.60 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सांसद ने निर्देश दिया कि जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहां आवश्यकतानुसार बिजली तार भी बदले जाएं।
उन्होंने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि कार्यों की रैंडम जांच भी कराई जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति का स्पष्ट शेड्यूल जारी करने के लिए कहा।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, विधायक कपिलवस्तु प्रतिनिधि नितेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार, अधिशासी अभियंता सिद्धार्थनगर ज्ञानप्रकाश, अधिशासी अभियंता बांसी व डुमरियागंज सहित सभी एसडीओ, जेई और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें