फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के नकथर देवरिया गांव निवावी एक युवती ने गांव के कुछ लोगों पर नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने व न मानने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ त्रिलोकपुर को दिए तहरीर में युवती ने बताया कि नकथर देवरिया गांव निवासी एक हिंदू लड़के से उसने शादी कर ली है। इसी को लेकर गांव के ही कुछ लोग आए दिन नमाज पढ़ने को लेकर कहते रहते है। लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, इससे वह परेशान हो गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चन्द्रकान्त पांडेय का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि, यह सब प्रायोजित है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें