फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिकरी नाले के पास गेहूं की फसल में भीषण आग, फसल जली

Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिकरी नाले के पास केवटली और कपिया गांव के बीच शुक्रवार देर शाम गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि आग की चपेट में आकर करीब 10 से 12 बीघा फसल नष्ट हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही केवटली, कपिया और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि आग गौरा और मगुवा के सिवान में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें