धेंसा। बाणगंगा नहर से होकर शोहरतगढ़ तक जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवा से सट गए, जिससे निकली चिंगारी से करौंदा नानकार चौराहे के पास अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कहीं कोई हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार था। शाम के समय अचानक 33 हजार वोल्टेज सप्लाई के तार तेज हवा के कारण आपस में सट गए, जिससे चिंगारी निकलकर नीचे गिरी और वहां आग लग गई। लेकिन कोई दुर्घटना नहीं हुई। करौंदा नानकार चौराहे पर ही दो-तीन जगह पीपल के पेड़ और अन्य पेड़ों से तार सटे हुए हैं। ढीले तार गंभीर दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहे हैं। इस समय पूरे सिवान में गेहूं की फसल तैयार है, कहीं-कहीं इसकी कटाई भी हो रही है। ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के अनिल कुमार, सिंटू, रवि मिश्र, बब्लू ओझा सहित अन्य लोगों ने तार सही करने की मांग की है।