संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए सोमवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही नियम के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम एवं एआरटीओ द्वारा सयुंक्त अभियान चलाकर गंगा पब्लिक स्कूल में 19 वाहनों को चेक किया। सभी की फिटनेस ठीक होने के उपरांत वाहन चालन के संबंध में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। श्रावण मास के दृष्टिगत रुट डायवर्जन, बैरियर चेकिंग ड्यूटी पुलिस बूथ, माधव तिराहा (थाना-बांसी), लोहरौली बॉर्डर (थाना-शिवनगर डिङई), बेवां तिराहा (थाना डुमरियागंज) में लगे सभी को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करते हुए उच्चाधिकारी से प्राप्त निर्देश से अवगत कराया।
वाहन चालकों से सहयोगात्मक एवं विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। बर्डपुर, माधव तिराहा, बांसी, बांसी मार्केट, लोहरौली बॉर्डर, डिडई, बेवां तिराहा आदि स्थानों पर स्कूली वाहनों को चेक किया गया। तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा चार वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग न करना, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का चालान करने समेत कुल 48 वाहनों का चालान करते हुए 64500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।