फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप और बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

Thu, 14 May 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग स्थित पचपेड़िया पुल के पास बृहस्पतिवार देर शाम पिकअप और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मुकेश धर द्विवेदी (42) और रमई (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैदौली निवासी मुकेश धर द्विवेदी बुलेट से मिठवल की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर गांव निवासी रमई भी सवार थे। पचपेड़िया पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बुलेट सवार उछलकर पिकअप के अगले शीशे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें