फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नव संवत्सर पर बढ़नी में निकली भव्य प्रभात फेरी, जयघोष से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बढ़नी की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विद्यालय के भैया-बहनों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुई, जिसमें भारत माता की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” एवं “नव वर्ष मंगलमय हो” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
प्रभात फेरी में स्वयंसेवक संघ, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में शामिल रहे। सभी ने नव वर्ष के स्वागत में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें