फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों को मिलेगी कॅरिअर संवारने की नई दिशा

Sat, 30 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने वाले प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर संवारने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए हर माह विशेषज्ञों और काउंसलरों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जहां छात्र-छात्राओं को कॅरिअर बनाने के नए अवसरों और तैयारी के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह प्रोग्राम हर माह होगा। एक कार्यक्रम हाल में ही संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय में न सिर्फ डिजिटल लाइब्रेरी और किताबों व वाईफाई की सुविधा है बल्कि, वहां पर बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल भी मिल रहा है। सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में 13,190 हजार किताबें हैं। वहीं, 200 बच्चों के बैठने की पूरी व्यवस्था है, कुल 800 प्रतियोगी पंजीकृत हैं जो यहां आकर पढ़ाई करने के साथ किताब ले जाकर पढ़ाई करते हैं। समय की मांग के साथ-साथ लाइब्रेरी में भी बदलाव किया जा रहा है। अब यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन और सही दिशा में प्रयास करने की विशेषज्ञों और काउंसलरों की ओर से कार्यशाला में जानकारी दी जाएगी। इससे बच्चोंं की कॅरिअर बनाने की राह आसान हो जाए। राजकीय पुस्तकालय में इसी माह एक कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को बताया गया कि केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि सही दिशा में तैयारी करना भी सफलता के लिए जरूरी है। अब इसी प्रकार की कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। वहीं, पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक और करंट अफेयर्स की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अलग अध्ययन कक्ष की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वय कृष्ण बिहारी द्विवेदी ने कहना है कि पुस्तकालय को केवल किताबों तक सीमित न रखकर इसे युवाओं के कॅरिअर निर्माण का केंद्र बनाया जा रहा है। कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समय-समय पर आयोजन कराया जाएगा। इससे बच्चों को सही मार्गदर्शन और दिशा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें