फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में पढ़ने वाला बच्चा नहीं हो सकता आतंकवादी : साध्वी प्राची

विज्ञापन
इटवा में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करती साध्वी प्राची। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। गुरुकुल में पढ़ने वाला बच्चा आतंकवादी नहीं हो सकता है। बच्चों को संस्कार की शिक्षा दी जानी चाहिए। संस्कारित बच्चे कभी भी परिवार में विखंडन का कारण नहीं बन सकते हैं। आज अधिकतर परिवार संस्कार विहीन होने के कारण टूट रहे हैं।
ये बातें साध्वी प्राची ने इटवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में रविवार को हिंदुत्व पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि संस्कारित लोग देश की न तो बुराई कर सकते हैं और न ही बर्दाश्त कर सकते हैं। देश से प्रेम करने वालों को ही देश में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। परंतु आज देश की कुछ बड़ी पार्टियां आतंकवादियों की भाषा बोलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के रहते देश को बाहरी ताकतों से खतरा नहीं है। यदि है तो देश में मौजूद जयचंदों के चलते है। हमें आपको इनकी पहचान कर इनसे दूरी बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अरविंद सिंह ने कहा कि आज देश में हिंदू शक्ति जागृत हो रही है। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन मजबूती की तरफ अग्रसर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें