फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने दो पक्षोँ से आठ लोगों के खिलाफ धमकी व शान्ति भंग मामले में केस दर्ज किया है। मीना देवी ने बताया कि घर के गेट के अंदर घुसकर विपक्षी अज्ञात सहयोगियों के साथ जबरदस्ती निर्माण कार्य करवाने का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर धमकी व अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें अजय जायसवाल, चंद्रभान जायसवाल, शक्ति जायसवाल, पवन जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज है। वही दूसरे पक्ष से अजय जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि आदेश के अनुपालन में राजस्व व पुलिस की टीम की मौजूदगी में दीवाल चलाया गया था जो रात्रि में निर्माणाधीन दीवाल को विपक्षी द्वारा गिरा दिया गया। इसमें पुलिस ने मीना देवी, आशीष अग्रहरी, मनीष अग्रहरी, सपना अग्रहरी के विरुद्ध केस पंजीकृत किया है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

नाती को मारने-पीटने और नाले में फेंकने का आरोप
नौतनवा। नगर के विष्णुपुरी नगर वार्ड निवासी शंकर प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर वार्ड के ही एक व्यक्ति पर नाती को मारने-पीटने और उल्टा लटकाकर नाले में फेंकने व धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मोहल्ले का एक व्यक्ति नाती को आए दिन गाली देकर मारता-पीटता है। नाती डर वश परिजनों से कुछ नहीं बताता। इसी बात का नाजायज फायदा उठाकर नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति सोमवार की रात भी नाती को अकेला देखकर पहले मारा-पीटा फिर उसे उल्टा लटकाकर नाले में फेंक दिया। आरोप है कि जब वह आरोपित के घर उलाहना देने गए तो उन्हें भी धमकाते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें