फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए वीडियो अपलोड करेंगे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के आवेदक शिक्षक इस बार 5 मिनट का फुटेज भी अपलोड करेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो रही है। शिक्षक 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक आवेदन करने वाले राजकीय, एडेड और संस्कृत विद्यालयों के अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जबकि स्ववित्त पोषित विद्यालय के आवेदक शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करेंगे। डायट प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया यह पुरस्कार शिक्षकों को शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। प्रदेश सरकार ने 1964 से इसे प्रभावी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें