-भारतभारी नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों के साथ हुई बैठक में हुई आम सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने सभासदों के साथ बैठक की। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ का बजट पारित किया गया। सभी सभासदों की सहमति से बजट पारित किया गया।
ईओ राजन कुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में राज्य वित्त आयोग 15वां वित्त आयोग में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीवरेज एवं जल निकासी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना, नगरी झील तालाब पोखरा संरक्षण योजना, दो प्रतिशत स्टांप शुल्क योजना, आकांक्षी नगर योजना आदि कार्यों के लिए सभी की सहमति के साथ 22 करोड़ रुपये पारित किए गए। अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट से नगर पंचायत का चौमुखी विकास होगा।
बैठक में सभासद संगीता देवी, बीना देवी, अरविंद मिश्रा, आकाश पांडेय, शफातुल्लाह, सर्वजीत शर्मा, गंगोत्री, बालकेश चौधरी, शिवम् सिंह, नियाज अहमद, अब्दुल सबूर, रेहाना, आसमा खातून, सुनीता यादव, अदरुन्निशा मौजूद रहे।