डुमरियागंज। शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा 12 हजार नकद समेत हजारों रुपयों का सामान उठा ले गये। जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने थाने पर तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तरी की मांग की है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर ईश्वरी प्रसाद मिश्र की मशीनरी और मेडिकल स्टोर की एक ही घर में दो दुकानें हैं। शुक्रवार की रात चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये। मशीनरी स्टोर में रखा 4000 और मेडिकल स्टोर में रखा 8000 रुपये और करीब 15000 हजार रुपये का अन्य सामान ले गये। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर आया और शटर खोलकर अंदर दाखिल हुआ, तो पीछे का दरवाजा टूटा देख भौचक रह गये। उन्होंने थाने में तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, चोरी के घटना का खुलासा और चोरों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी एसओ को ज्ञापन दिया। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।