फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विवाहिता की मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। दीपावली में घर की साफ-सफाई के दौरान विवाहिता करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के जुड़वनिया गांव निवासी रामनरेश की पत्नी माया(27) दीपावली के अवसर पर घर की साफ-सफाई कर रही थी। छत के ऊपर लगे मकड़ी के जाले को छुड़ाने के लिए उसने लोहे की पाइप में झाडू बांध जाले को हटा रही थी। इस दौरान लोहे का पाइप करंट आ गया और माया इसकी चपेट में आने से जमीन पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर परिजन उस ओर भागे। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला के मृत होने की जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस और माया के मायके दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के कहने पर लाश का पंचनामा कर वापस घरवालों को दे दिया। जिसके बाद रीति रिवाज के साथ लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में त्रिलोकपुर एसओ पवन कुमार चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई तहरीर नहीं दी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें