फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दूध व्यापारी को गोली मारी

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कदमहवा व गुल्हरिया राजा गांव के बीच रविवार रात 8.30 बजे बांसी कस्बे से दूध बेंचकर घर जा रहे युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। युवक का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। बांसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उस्का थाना क्षेत्र के टड़वल गांव निवासी तूफानी (40) प्रतिदिन बाइक से दूध बेंचकर शाम को लौटता है। रविवार रात को भी वह सोनखर-हाटा बांध के कदमहवा व गुल्हरिया राजा गांव के बीच पहुंचा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक दो युवक उसकी पीठ पर गोली मारकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण मुरारी यादव मौके पर पहुंच गये और कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों सूचना देकर घायल तूफानी को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल तूफानी की हालत में सुधार न होता देख उसे मेडिकल कालेज लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाशों ने तूफानी को गोली क्यों मारी, इस कारण अभी तक पता नही चला है। इस मामले में तूफानी के पिता अंबिका यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में बांसी के कोतवाल विजय शंकर शर्मा ने बताया कि वारदात का कारण तो स्पष्ट नही है फिर भी मामले छानबीन की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें