फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की 43 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद समाजवादी पार्टी के जिला कमेटी की घोषणा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने सोमवार को की। इसमें अफसर रिजवी, विरेंद्र तिवारी, बनारसी कन्नौजिया को उपाध्यक्ष और अनीस हैदर को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

सूची में बालकृष्ण जायसवाल को कोषाध्यक्ष, उदयभान तिवारी, तौलेश्वर निषाद,तेज प्रताप, रामचंदर चौरसिया, मकबूल, अनूप यादव समेत आठ लोगों को सचिव बनाया गया है। जबकि पूर्व प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी, फौजिया आजाद, जगदीश, रामपाल शुक्ला, बरकत अली राइनी, अनिरूद्ध यादव, रामअजोर व कपिलदेव समेत कुल 29 लोगों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि अभी सचिव व कार्यकारिणी सदस्य समेत आठ पदाधिकारियों की घोषणा होना बाकी है, जो जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर घोषित की जाएगी। पूर्व कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व ही जिला महासचिव जमील सिद्दीकी ने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद यह पद रिक्त चल रहा था। पार्टी सूत्रों की मानें तो अल्पसंख्यक वर्ग और स्थानीय राजनीति को साधने के लिए ही डुमरियागंज के अनीस हैदर को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो पूर्व में भी महासचिव पद पर रह चुके है और स्थानीय विधायक के करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें