फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगाें को लेकर हड़ताल की चेतावनी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक बुधवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान चार मांगों के पूरा नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में लेखपालों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए लेखपाल संघ अध्यक्ष तिलकधारी सिंह ने कहा कि शासन्र प्रशासन लेखपालों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। संघ के पदाधिकारी रिक्त पदों पर भ्ार्ती, वेतन बढ़़्ाने सहित अन्य मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। संघ की चार मांगों को अभी तक शासन और प्रशासन ने पूरा नहीं किया है। मांगें पूरा कराने के लिए लेखपाल गुरुवार से कलमबंद कार्य करेंगे। जब तक हमारे संघ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलेगा, तब तक लेखपाल किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र, शिकायत पत्र, जन शिकायत, जनसूचना, लोकवाणी, आयुक्त, शासन, परिषदीय, मुख्यमंत्री संदर्भ, आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, बाढ़ राहत, निर्वाचन, तहसील दिवस व समाधान दिवस पर अपनी आख्या अंकित नहीं करेंगे। अतिरिक्त चार्ज राजस्व निरीक्षक को सौंप देंगे। बैठक का संचालन महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद सभी लेखपालों ने एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र को चार मांगों का ज्ञापन दिया। इस दौरान महेंद्र साहनी, महेंद्र शर्मा, अब्दुल हन्नान, श्याम नरायन चौबे, मुन्नीलाल, विजय बहादुर, ओमप्रकाश, अयूब, नजीर, अतीकुर्रहमान और नजमुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें