फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल बेमतलब, सिर्फ चार घंटे बिजली सप्लाई

Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान हैं। यहां शेड्यूल का कोई मतलब नहीं है। 14 घंटे की जगह महज चार घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर के राजेंद्रनगर वार्ड निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि कस्बे में बिजली आपूर्ति की दशा दो माह से खराब है। अक्सर रात में बिजली नहीं रहती। इससे रात जागकर गुजारनी पड़ती है। गर्मी के चलते नींद नहीं आती है। उनका कहना है कि पूरी रात जागने से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। पानी से लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।आजादनगर निवासी ऋषि श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली सप्लाई के शेड्यूल का यहां कोई मतलब नहीं है। विभाग मनमानी करते हुए दिन में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है। रात में बिजली नहीं रहती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के साथ व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला व बांसी क्षेत्र के विधायक जयप्रताप सिंह ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। निरालानगर वार्ड निवासी मुश्ताक अहमद का कहना है कि बिजली न के बराबर मिल रही है। अकबरनगर वार्ड निवासी सद्दाम खां का कहना है कि रात में बिजली न मिलने से व्यवसाय व छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यदि बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया मगर कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता बिजली एसएन पांडेय का कहना है कि जितनी बिजली मिल रही है, उतनी सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें