फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन, झाला लूट ले गए बदमाश

Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। इलाज कराकर बाइक से वापस लौट रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर सोने की चेन और झाला लूट लिया। बदमाश बस्ती जिले की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर निवासी भारत सोनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर बस्ती इलाज कराने ले गए थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वापस आ रहे थे। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा पुलिस चौकी से पहले टड़वा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। भारत के रुकते ही बाइक पर एक बदमाश कट्टा दिखाकर उनकी पत्नी की सोने की चेन और कान का झाला निकलवा लिया। इसके बाद दोनों बाइक लेकर बस्ती की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। दिनदहाड़े हुई इस लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ इंद्रजीत यादव का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें