फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में बेलदार की हत्या

Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मेड़ काटने का विरोध करने पर सोमवार को पीडब्लूडी के बेलदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बचाने गए उनके दो बेटों सहित चार लोगों को भी बुरी तरह पीटा गया। उन्हेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिहोंरवा गांव निवासी तामेश्वर (57) पीडब्लूडी में बेलदार थे। गांव के ही हनुमान का खेत उनके खेत से सटा है। दोनों में मेड़ को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब छह बजे हनुमान अपने परिवार के अंगद और रामनाथ के साथ मेड़ काट रहे थे। जानकारी होने पर तामेश्वर मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि इस दौरान हनुमान की तरफ से पहुंचे 14 लोगों ने लाठी और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। तामेश्वर के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना जैसे ही तामेश्वर के बेटे दूधनाथ (30) और सोमनाथ (27) को हुई तो वे कुबेर और रामअचल के साथ मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने बीच-बचाव शुरू किया तो इन पर हमला कर दिया गया। इससे ये भी घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर सभी भाग गए। लोग सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही तामेश्वर की मौत हो गई। चारों का इलाज चल रहा है।
इस मामले में सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने हनुमान, अंगद और रामनाथ समेत 14 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा बलवा समेत गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ बांसी रचना मिश्रा, जोगिया कोतवाल नागेंद्र राम त्रिपाठी और उसका एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। सीओ बांसी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें