फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 16 बीमार

Mon, 14 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/इटवा। दूध का मठार खाने से एक ही गांव में महिला समेत 18 बच्चे शनिवार को फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। गंभीर हालत में आठ लोगों को इटवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीएमओ ने रात में गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव के पलकधारी यादव की भैंस ने गुरुवार को पड़िया जना था। शनिवार शाम उसी भैंस के दूध का पलकधारी ने मठार बनवाकर आसपास के घरों में बंटवा दिया। इसे खाने के बाद पलकधारी की पतोहू राजपुजारी (25) और नातिन ज्योति (2) को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिवार के लोग दोनों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे यह मठार खाने से गांव के अन्य बच्चों को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमे के डॉ. वीके वैद्य, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. एके राय और फार्मासिस्ट महबूब आलम गांव में पहुंचे। इन लोगों ने गांव के 20 परिवार को देखा। जीतू (5), शिमला (8), मुस्कान (6), परमात्मा (12), मुकेश (8), सोनू (7), शर्मिला (8) और नेहा (9) को मौके पर ही दवा दी गई। हालत गंभीर होने पर गांव की प्रियंका (15), अजय (14), मंजय (8), करिश्मा (5), वीरू (4), ज्योति (5), रचना (6) और जतिन (3) को इटवा सीएचसी पहुंचाया। डॉ. वीके वैद्य ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। उधर, सूचना मिलने पर एसडीएम राममूरत पांडेय, सीओ राममोहन सिंह, सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता और मिश्रौलिया एसओ एनके दुबे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें