फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती बंद नहीं होने पर सब स्टेशन का घेराव

Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। भीषण बिजली कटौती के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक की। इसमें 48 घंटे के अंदर बिजली कटौती बंद नहीं होने पर विद्युत सब स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नियमानुसार बांसी नगर को 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन मुश्किल से केवल चार या पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे नगर के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता शीघ्र ही घर-घर जाकर बिजली का बिल न जमा करने की भी अपील करेेंगे। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हियुवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक का संचालन संजय शर्मा ने किया। इसमें नगर प्रभारी रामशंकर, जितेंद्र कसेरा, विवेक शर्मा, राजेश अग्रहरि, आलोक अग्रहरी, सुनील शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, संजय रावत, मंगरू प्रसाद राकेश अग्रहरी, रमेश कुमार, राजेश मौर्या, श्रीराम, रामऔतार और हरिराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें